पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक है। लंबे समय से रुके या अटके काम थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- अपनी चीजों की देखभाल खुद करें, वरना नुकसान हो सकता है। बातचीत में नकारात्मक शब्दों से बचें। खासतौर पर महिलाएं अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सजग रहना होगा। करियर- बिजनेस विस्तार की योजना पर फिलहाल आगे बढ़ना ठीक नहीं होगा। नई तकनीक इस्तेमाल करने को लेकर विचार हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। ऑफिस की फाइल और दस्तावेज संभालकर रखें। लव- परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। घर में बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से खुशी का माहौल बन सकता है। हेल्थ- गलत आदतों और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। दिनचर्या और सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1